फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर को संवारने के लिए 100 करोड़ का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन के आदेश पर विस्तृत विकास के लिए नगर पालिका ने 100 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इससे सड़क, पार्किंग स्थल सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
शासन नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास परियोजना के तहत मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना तैयार की गई है। यह योजना पांच वर्ष के लिए तैयार की गई है। राज्य सरकार प्रतिवर्ष 20 करोड़ की धनराशि नगर पालिका को उपलब्ध कराएगी। नगर पालिका ने इस योजना के अंतर्गत सात करोड़ 52 लाख 98 हजार रुपये से सीसी रोड व नाली निर्माण के 23 प्रस्ताव तैयार किए हैं।
विज्ञापन

सुपर मार्केट में नगर भवन में 2 करोड़ 13 लाख से पार्किंग स्थल, मवेशी बाजार में तीन करोड़ 82 लाख रुपये से फूड स्ट्रीट हब का निर्माण, आठ करोड़ 65 लाख से बस अड्डे का कायाकल्प, पार्किंग, यात्री सुविधाओं के कार्य कराए जाएंगे। वहीं, सात करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तीनों ओर दुकानों का निर्माण, कर्माबाई पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क एक करोड़ 94 लाख से, 32 लाख रुपये की लागत से कंपनी बाग में ओपन जिम का निर्माण, तुवन मंदिर से चर्च तक 31 लाख से वर्टिकल गार्डन का निर्माण, ब्याना नाला पर साइड पटरी व वर्टिकल गार्डन का एक करोड़ 20 लाख से निर्माण कराने के प्रस्ताव हैं।
शहजाद नदी पर शहरी भाग में नौ करोड़ 85 लाख रुपये से घाट का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र में एक करोड़ 90 लाख रुपये से थीम पार्क का निर्माण, जेल चौराहे से तुवन मंदिर तक 46 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य, स्टेशन से घंटाघर तक मुख्य मार्ग पर एक रोड़ 42 लाख से आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जाएगा।
कलक्ट्रेट से सदनशाह चौराहे तक सड़क के दोनों ओर तीन करोड़ 22 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट का कार्य, शहर के प्रवेश मार्गों पर दो करोड़ 50 लाख की लागत से द्वार का निर्माण व 40 लाख से सौंदर्यीकरण का कार्य, शहर में छह करोड़ की लागत से विवाह घर का निर्माण, इलाइट चौराहे से हाईवे तक पांच करोड़ 60 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट का कार्य कराया जाएगा।
वहीं, 52 लाख रुपये से कंपनी बाग का सौंदर्यीकरण, आजाद चौक से गोविंदसागर तिराहे तक एक करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अन्य मरम्मत व मशीनरी खरीद के प्रस्ताव को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत करीब 100 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। धनराशि उपलब्ध होने के बाद इन पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
दिनेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें