संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। रविवार को ललितपुर से झांसी की ओर जा रही कार ने तालबेहट महिला थानाध्यक्ष को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया। सीओ कुलदीप कुमार सीएचसी पहुंचे और थानाध्यक्ष का हालचाल जाना।
तालबेहट महिला थानाध्यक्ष सन्नो देवी राजमार्ग पर बस से उतर कर बम्होरी कट के पास सड़क पार करके तालबेहट की ओर जा रही थीं। इस दौरान ललितपुर से झांसी की ओर जा रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया।