ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शिवनगर में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से गिरकर एक महिला मजदूर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरा निवासी लाड़कुंवर (60) पत्नी मगन कुशवाहा मंगलवार को दोपहर में मोहल्ला शिवनगर में एक दो मंजिला मकान का लिंटर डालने के लिए मजदूरी कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के नाती धनुष राम का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही से उसकी दादी की गिरने से मौत हुई है।