ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निजी विद्यालयों के प्रबंधन द्वारा किए जा रहे अभिभावकों और विद्यार्थियों के शोषण को रोकने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी ने बताया कि नियमित स्कूल और ऑनलाइन क्लास के बीच का अंतर स्पष्ट करते हुए ऑनलाइन क्लास का जो शुल्क निर्धारण हो, वह ही अभिभावकों से लिया जाए। लेकिन कई निजी अंग्रेजी विद्यालयों के प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन क्लास के साथ एक्टिविटी शुल्क या अन्य शुल्क वसूल रहे हैं। निजी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के परिवार के जीवनयापन हेतु सर्वोच्च न्यायालय एवं सरकार द्वारा निर्देशित किया गया था कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों से सिर्फ शिक्षा शुल्क ही लेंगे। रेगुलर स्कूल चलने की फीसबुक पर ऑनलाइन क्लास का शुल्क लेना अनुचित है। कई निजी विद्यालयों द्वारा रेगुलर स्कूल चलने के दौरान जो फीस बुक विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी गयी थी, उसी अनुसार धनराशि का शुल्क वसूला जा रहा है। इसमें शिक्षा शुल्क के अलावा अन्य मदों के शुल्क भी शामिल हैं। ऐसे प्रबंधकों के खिलाफ तत्काल जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाकर कार्रवाई करने, अभिभावकों को लूटने एवं ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से गठित की गई। ज्ञापन पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, अजय तोमर, उवेश खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय जाटव, शुभम शुक्ला, विमल यादव, सचिन नायक, संजय मिश्रा, दीपक चौहान, अवनीत यादव, शेर सिंह यादव खजरा, संजय मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, यश यादव, अमन मिश्रा, मोनू पाराशर, आकाश सेन आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।