फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गाज गिरने से हुआ फाल्ट, साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आठ फीडरों में छह की सप्लाई बंद होने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गल्ला मंडी के निकट स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पीछे बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे गाज गिरने से वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में फाल्ट आ गया। इससे शहर के आठ फीडरों की सप्लाई बंद हो गई। जानकारी मिलते ही एसडीओ ने विभागीय अफसरों को सूचना दी और टीम लगाकर वीसीबी की मरम्मत शुरू करा दी। शाम को सप्लाई किसी तरह बहाल हो पाई।
मंगलवार की दोपहर बाद अचानक बारिश के साथ तेज गड़गड़ाहट शुरू हो गई थी। इसी दौरान इलाइट चौराहे के निकट गल्ला मंडी के पास स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पीछे तेज आवाज के साथ गाज गिर गई। इससे उपकेंद्र व आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी उपकेंद्र पर लगी वीसीबी तेज आवाज के साथ बंद हो गई और इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसडीओ संजीव कुमार उपकेंद्र पर पहुंचे और टीम लगाकर वीसीबी की मरम्मत शुरू कराने के साथ अन्य फाल्ट भी खोजने के लिए दूसरी टीम को लगा दिया। टीम को एक सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में लीकेज मिला, जिसे सही कराने का काम शुरू कराया। शाम करीब 5:45 बजे मरम्मत का काम पूरा होने पर एक-एक कर फीडर को चालू किया गया।
विज्ञापन

इससे शाम करीब साढ़े छह बजे शहर के सभी फीडरों की सप्लाई शुरू हो पाई। इस दौरान बाजार में दुकानदारों व जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

33केवी उपकेंद्र के पीछे गाज गिरने से वीसीबी में फाल्ट आ गया था, उसे दूर कर शाम करीब साढ़े छह बजे सभी फीडरों से सप्लाई बहाल कर दी गई।
-संजीव कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें