फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेटी को लाने जा रहे बाइक सवार पिता की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी 50 वर्षीय ठलू की शनिवार को बाइक फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतक अपनी पुत्री को ससुराल से लेने के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के दामाद दीपक ने बताया कि ठलू अपनी बेटी रोशनी को उसकी ससुराल ग्राम डोंगरा लाने जा रहा था। वह उमरिया से डोंगरा मार्ग पर जाते समय सामने से आ रही बाइक को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक पांच बहनों में इकलौता भाई था और उसकी दो पुत्री व एक पुत्र है। थानाध्यक्ष नाराहट दयाशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें