फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संपत्ति के लालच में चाची ने आठ वर्षीय भतीजे को कीटनाशक पिलाकर की थी हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्ला में आठ वर्षीय अभय प्रताप सिंह की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, अभय की मौत गलती से कीटनाशक पीने से नहीं, बल्कि उसकी चाची पुष्पा ने जबरन कीटनाशक पिलाकर की थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पुष्पा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने संपत्ति के लालच में हत्या करने की बात स्वीकार की है।
चार अगस्त की शाम अभय प्रताप का शव घर के अंदर कमरे में मिला था। परिजनों ने मौके पर कीटनाशक की शीशी, गिलास, कुर्सी और कांच की कटोरी में कीटनाशक रखा होने की बात बताई थी। उनका दावा था कि अभय ने पेय पदार्थ समझकर गलती से कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध लगने पर एसपी संजीव वाजपेयी ने बानपुर पुलिस को गहनता से जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान बयानों में विरोधाभास सामने आए। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल की तो अभय की मौत के पीछे की कहानी सामने आई। पुलिस के मुताबिक चाची पुष्पा ने अभय का गला दबाकर जबरन कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर खेत चली गई। शाम को वापस आने पर उसने घर के अंदर अभय का शव मिलने की बात कही।
-
घटनास्थल के हालात से गहराया शक
थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी के अनुसार, जिस कमरे में अभय का शव मिला था, वहां सामान व्यवस्थित था और कोई वस्तु बिखरी नहीं थी। परिजनों के अनुसार कीटनाशक करीब आठ से 10 फुट की ऊंचाई पर रखा था। ऐसे में बच्चे का वहां तक पहुंचकर दवा पी लेना पुलिस को संदिग्ध लगा। इसके अलावा कीटनाशक पीने के बाद बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी ने नहीं सुनी थी। अभय के गले पर काला निशान मिलने से भी पुलिस का शक गहरा गया।
-
जमीन-मकान के लालच का आरोप
मृतक के पिता पारीक्षत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी करीब तीन वर्ष पहले दूसरे युवक से शादी कर छोटे बेटे को लेकर चली गई थी। बड़ा बेटा अभय उसके पास रह रहा था। पारीक्षत और उसका बड़ा भाई हरिकिशन दिल्ली में मजदूरी करते हैं। चार अगस्त को छोटे चाचा ने फोन कर अभय की मौत की सूचना दी। पांच अगस्त को घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पारीक्षत ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी भाभी पुष्पा पहले भी कहती थी कि यदि उसकी पत्नी अभय को भी अपने साथ ले गई होती तो उसके हिस्से की जमीन और मकान उसे मिल जाता। इसी संपत्ति के लालच में पुष्पा ने अभय की हत्या की।
विज्ञापन

-
आठ वर्षीय अभय प्रताप की हत्या के मामले में वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
- अरविंद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी, महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें