फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए ससुर की बहू ने की चप्पलों से धुनाई

विज्ञापन
court scale.jpg - फोटो : court scale.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कचहरी परिसर में एक मुकदमे की पेशी पर आए बुजुर्ग ससुर को उसकी बहू ने चप्पलों से पीट दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें महिला ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाकर उन्हें चप्पलों से पीटते हुए खरी-खोटी सुना रही है। महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दोनों पक्ष इसी मामले में पेशी के लिए कचहरी पहुंचे थे। दोनों तरफ के लोग अपने-अपने अधिवक्ता के बस्ते में बैठे थे, तभी महिला ससुर को देखकर आगबबूला हो गई।
विज्ञापन

थाना नाराहट के एक गांव निवासी महिला ने मध्य प्रदेश के जिला सागर के एक ग्राम निवासी अपने ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था। दोनों का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। सोमवार को मुकदमे की पेशी थी। महिला और उसके घरवाले कचहरी पहुंचे थे। कुछ देर बाद ससुराल वाले भी वहां पहुंच गए। जब अधिवक्ता के बस्ते में ससुरालियों का सामना महिला से हुआ तो महिला ने पहले तो अपने ससुर को ससुराल नहीं लिवा ले जाने पर खूब खरी-खोटी सुनाई इसके बाद उनका कॉलर पकड़कर काफी दूर तक ले गई। महिला खाने-पीने को कुछ नहीं देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए चप्पलों से उनकी पिटाई करने लगी। यह देख कचहरी में भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग वीडियो भी बनाने लगे। लेकिन महिला ने बुजुर्ग ससुर को नहीं छोड़ा। इस दौरान कई लोग महिला को समझाते भी नजर आए, लेकिन महिला इतनी क्षुब्ध थी कि वह बार-बार चिल्लाते हुए कह रही थी कि ‘अब तो उसकी बच्ची भी हो गई और ससुराल वाले उसे नहीं लिवा ले जा रहे हैं...’। इस परे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने बुजुर्ग को छुड़ाया और उनकी मरहम पट्टी कराने उन्हें अस्पताल ले गई। बताया जा रहा पुलिस पहुंचने के बाद महिला चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें