फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चलाई जाए अनारक्षित बोगियां

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने नगराध्यक्ष के नेतृत्व में रेलमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर भारतीय रेल को पूर्ण क्षमता से चलाने व अनारक्षित (जनरल) बोगियों को फिर से शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि कोविड-19 के चलते भारत में 23 मार्च 2021 से लगे देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से भारतीय रेलवे की पैसेंजर (सवारी) ट्रेनें पूर्ण क्षमता से नहीं चलाई जा रही हैं। करीब 10 माह के अंतराल के बाद अब फिर से करीब 70 प्रतिशत ट्रेनें सुचारु हो गई है, परंतु उनमें केवल आरक्षित बोगियों की ही सुविधा प्रदान की गई हैं। इससे अनारक्षित बोगियों में सफर करने वाले लोगों के लिए अभी भी परेशानी बनी हुई है। इसमें मध्यमवर्गीय जनता, छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर व रोजमर्रा के यात्री सफर करते हैं। अब जब भारत सरकार ने सभी तरह की गतिविधियां स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, राजनीतिक कार्यक्रम, शादी समारोह पूर्ण क्षमता से प्रारंभ किर दिए हैं। कई महानगरों में लोकल ट्रेन, मेट्रो ट्रेन भी सुचारु हो गई है। इसके बाद भी अनारक्षित बोगियों के मामले में सरकार निर्णय नहीं ले पाई है, मजबूरन लोगों को बसों में महंगा सफर करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में सुमित अग्रवाल, आरिफ पठान, निशांत निगम, प्रदीप साहू, ब्रजेश ताम्रकार, दीपक जैन, इब्राहिम राइन, मोहम्मद अमजद, विशाल राठौर, खुशीलाल कुशवाहा, करीम पप्पू, निहाल सेन, विकास सोनी, अंशुल निक्की, विश्वनाथ यादव,नरेश पाठक, राजकुमार झा, कैलाश, ग्यासी रामसेवक, संजय साहू, जगदीश और प्रह्लाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें