फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल देख खेत पर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट(ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूगर में एक बर्बाद फसल देखकर एक किसान की खेत पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी ने लेखपालों को मौके पर जाकर पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो दिन से बारिश रुकने के बाद मंगलवार को सुबह ग्राम गूगर निवासी रूप सिंह (45) पुत्र सुजान सिंह अपने खेत पर था। एक एकड़ खेत में बोई गई उड़द की फसल की कटाई के लिए जुगाड़ बना रहा था। तभी पिछले दिनों हुई बारिश में बर्बाद फसल देखकर वह सन्न रह गया। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसने खेत पर दम तोड़ दिया। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को मौके पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। लेकिन घटना के काफी देर बाद राजस्व कर्मी गांव नहीं पहुंचा। उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय ने बताया कि सूचना मिलने पर लेखपाल को भेजा था। मृतक की बीमार होने की जानकारी मिली है। लेखपाल रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। शासन से जो मदद देय होगी अवश्य दी जाएगी।
फिर बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
दो दिन से रुकी बारिश सोमवार की रात में और मंगलवार को दिन में होने से किसानों की चिंता की लकीरें और बढ़ गई है। किसानों की बची खुची फसल निकलने की उम्मीद भी समाप्त होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें