फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसानों को सिंचाई के लिए आज से मिलेंगे अस्थायी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग रबी की फसल की सिंचाई को चार माह के लिए जारी करेगा कनेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नलकूप बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से सिंचाई के लिए परेशान किसानों को बिजली विभाग अब अस्थायी कनेक्शन जारी करेगा। यह कनेक्शन एक नवंबर से चार महीने के लिए जारी किए जाएंगे। एक नवंबर से विभाग द्वारा उपखंड कार्यालयों से कनेक्शन दिए जाएंगे।
बिजली विभाग द्वारा जनपद में किसानों को सिंचाई के लिए साढ़े छह हजार स्थायी नलकूप कनेक्शन स्वीकृत हैं। जबकि हर वर्ष किसानों के आवेदनों पर लगभग ढाई सौ से तीन सौ नए कनेक्शन भी जारी किए जाते हैं। वहीं, स्थायी कनेक्शन नहीं ले पाने की स्थिति में बिजली विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए हर वर्ष चार माह के लिए अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाते हैं। अब किसान स्थायी व अस्थायी दोनों कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन

-
बिजली चोरी रोकने को विभाग की पहल
नलकूप कनेक्शन नहीं होने की स्थिति में बहुत से किसान कटिया डालकर सिंचाई के लिए विद्युत मोटरें चलाते हैं, लेकिन विभागीय अभियान में पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। ऐसे में बिजली निगम द्वारा बिजली चोरी रोकने और फसल केे समय किसानों को बिजली चोरी में कार्रवाई से बचने के लिए सिंचाई को यह अस्थायी कनेक्शन की योजना शुरू की है। इससे किसानों की कम खर्च में सिंचाई भी हो जाएगी और बिजली चोरी रोकने के साथ ही राजस्व भी प्राप्त हो सकेगा।
-
दो एचपी से साढ़े सात एचपी तक का मिलेगा अस्थायी कनेक्शन
बिजली विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए दो एचपी के लिए 4700 रुपये, तीन एचपी के लिए 6,850 रुपये, पांच एचपी के लिए 11,350 रुपये और 7.5 एचपी का कनेक्शन लेने के लिए 17, 800 रुपये जमा करना होगा। हालांकि इनमें चालान फीस 250 से सात सौ रुपये कनेक्शन के अनुसार अलग से देनी होगी। वहीं किसानों को यह अस्थायी कनेक्शन लेने के लिए आवेदन फार्म, आवेदक की दो फोटो, उसका आधार कार्ड, टेस्ट रिपोर्ट, दस रुपये के स्टांप पर नोटरी यानी शपथ पत्र, संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता से प्रमाणित टीएफआर विद्युत मोटर की रसीद, विद्युत निदेशालय का चालान और खसरा खतौनी लगानी होगी।
विज्ञापन

-
किसानों के लिए रबी के सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन एक नवंबर से जारी किए जाएंगे। इसकी अवधि 28 फरवरी तक रहेगी। जो भी किसान उपभोक्ता सिंचाई के लिए अस्थायी कनेक्शन लेना चाहते हैं, वे किसान आज एक नवंबर से आवश्यक प्रपत्र जमा करके आवेदन कर सकते हैं, उन्हें तत्काल कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें