फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इसी माह से 20 हजार की आबादी का पेयजल संकट होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- रामनगर में बनी 2700 किलो लीटर टंकी में पाइप लगना मात्र शेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में इलाइट चौराहा के पास स्थित रामनगर में 2700 किलो लीटर पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई है। अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत बनी इस टंकी से आपूर्ति शुरू होने पर दस मोहल्लों की लगभग 20 हजार की आबादी का पेयजल संकट दूर हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब पाइप लगाए जाना है, जो नवंबर माह में पूर्ण कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पिसनारी, हरदीला, रामनगर, लेखपाल कॉलोनी, विवेक नगर, रैदासपुरा, विष्णुपुरा, खिरकापुरा, श्रद्धानंदपुरा समेत अन्य मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इनमें आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में लंबे अरसे से पेयजल आपूर्ति तक नहीं हैं। इन मोहल्ला में जलापूर्ति के लिए अमृत योजना के तहत 2.81 करोड़ से पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब महज इसमें टंकी भरने वाले व सप्लाई करने वाले पाइप लगाए जाना है। इसके कार्य नवंबर माह में पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर में निर्माणाधीन 2700 किलो लीटर क्षमता वाली टंकी का निर्माण पूरा हो गया है। परियोजना के अन्य कार्य पूर्ण होने के साथ ही सप्लाई शुरू हो सकेगी।
- मुकेशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें