फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फुरसत मिलते ही किसान चले महाकुंभ, फिर बढ़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गेहूं की फसल में सिंचाई के काम से फुरसत पाकर किसान अब महाकुंभ में संगम स्नान के लिए जा रहे हैं। ट्रेनों में फिर से भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे द्वारा शाम को एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। बीना छिवकी कुंभ स्पेशल ट्रेन शाम को चलाई गई, लेकिन इसमें पूरी भीड़ नहीं समाई तो रात में एक और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन ललितपुर से ही चलानी पड़ी।
रबी सीजन में गेहूं की फसल की सिंचाई लगभग पूरी हो गई है। अब किसान फुरसत में परिवार सहित कुंभ जा रहे हैं। जबकि, रविवार को छुट्टी होने के चलते सरकारी कर्मचारी भी परिवार सहित निजी वाहनों से कुंभ के लिए रवाना हुए। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोग ट्रेनों से ही प्रयागराज जा रहे हैं। माघ पूर्णिमा के दो दिन पहले तक जरूर ट्रेनों में भीड़ कम रही, लेकिन 14 फरवरी से फिर से कुंभ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर से ही कुंभ जाने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे। शाम को भारी संख्या में श्रद्धालु बीना प्रयागराज छिवकी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन से शाम 7.20 बजे रवाना हुए। लेकिन, बीना कुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना होने के बाद भी काफी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रेलवे ने शनिवार रात में एक और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई। जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारियों ने यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित चढ़ाया। मंडल रेल प्रबंधक भी लगातार स्टेशन पर पहुंच रहे यात्रियों के बारे में जानकारी लेते रहे, ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन


आरपीएफ, जीआरपी कर रही सीसीटीवी से निगरानी : रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर आरपीएफ व जीआरपी जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार निगरानी कर रही है। जीआरपी द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ ही सिविल पुलिस की भी मदद ली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी नवीन कुमार ने बताया कि स्टेशन पर दिन और रात में लगातार पुलिस बल की तैनाती की गई है। ट्रेनों में भी स्कॉट लगाया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें