फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश से नष्ट खरीफ फसलों के क्लेम के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जाखलौन। इस साल बारिश से खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। उड़द, मूंग व मूंगफली को अधिक नुकसान पहुंचा था। किसानों ने फसल का बीमा कराया था। लेकिन, उनमें से एक भी किसान को अब तक बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया गया।
लगातार बारिश से उड़द व मूंग की फलियां प्रभावित हो गई थीं। रही सही कसर कटाई से लगभग दस दिन पूर्व हुई जोरदार बारिश ने पूरी कर दी थी। कई क्षेत्रों में खेतों में कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इससे लाभ तो दूर लागत तक नहीं निकल पाई थी। किसान व किसान संगठनों ने फसल के नुकसान की जांच कर सर्वे कराने की मांग की थी। फसलों में काफी नुकसान पाया गया था।
विज्ञापन

फसल का बीमा कराने वाले 1.14 लाख किसानों में से 68179 ने व्यक्तिगत दावा किया था। सर्वे भी हो गया था। लेकिन, अब तक किसानों को क्लेम राशि का भुगतान नहीं किया गया। उन्हें भुगतान के नाम पर महज आश्वासन दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि क्लेम राशि का भुगतान हो जाए तो रबी फसल की बुआई के लिए कर्ज न लेना पड़े।
विज्ञापन

-एक लाख चौदह हजार किसानों ने फसल का बीमा कराया था, इसमें 68179 ने व्यक्तिगत दावा किया था। क्लेम राशि के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही किसानों के खाते में धनराशि आ जाएगी।- बसंत कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें