फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के पीछे के गेट पर किसानों ने किया हंगामा, मंडी प्रशासन ने खिलाफ की नोरबाजी

विज्ञापन
मंडी के पीछे के गेट पर हंगामा और नारेबाजी करते किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में ट्रैक्टर- ट्राली की संख्या सीमित होने से परेशान हो रहे किसानों का बुधवार को धैर्य जवाब दे गया। उपज बेचने आए किसानों ने गल्ला मंडी के पीछे गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने अपने ट्रैक्टर- ट्राली अंदर कर दिए। इससे मंडी में अव्यवस्था का माहौल बन गया। सूचना पर प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए, तब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में कुल 225 ट्रैक्टरों को प्रतिदिन अंदर जाने की अनुमति है, लेकिन किसानों ने गेट पर खड़े कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को मंडी में आने वाले 225 ट्रैक्टरों के अलावा भी सौ से ज्यादा ट्रैक्टरों ने मेन गेट से मंडी के अंदर प्रवेश कर लिया है। इससे जिन किसानों के ट्रैक्टर अंदर नहीं जा पाए, उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया और देखते ही देखते किसानों ने गल्ला मंडी के पीछे के गेट का ताला तोड़ दिया और पांच सौ से अधिक ट्रैक्टर मंडी के अंदर पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर बाद वहां पर एसडीएम और प्रभारी मंडी सचिव पहुंचे और उन्होंने किसानों से बात की। इासके बाद किसान शांत हो गए।
-------
जो भी घटनाक्रम मंडी में हुआ है, इसका दोषी मंडी प्रशासन है। मंडी के गेट पर तैनात कर्मचारी कच्चे आढ़तियों के कहने पर 225 से अधिक ट्रैक्टरों को मंडी के अंदर प्रवेश कराता है। मंडी प्रशासन और गेटमेन की लापरवाही से किसान काफी परेशान हैं। इस कारण घंटों जाम लगा रहा। गेट पर किसानों से पैसे लिए जाते हैं, इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

- अरविंद सिंघई, भाजपा नेता
---------------------------------
किसानों ने परेशान होकर हंगामा करना शुरु कर दिया था। लेकिन, जब हम और एडीएम मौकेे पर पहुंचे तो उन्हें शांत कराया। फिर सभी के ट्रैक्टरों को सुचारु रूप से अंदर किया। अब नए नियम बनाए हैं, जिससे किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

- एसपी सिंह, प्रभारी मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें