फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नष्ट फसलों के मुआवजे को सड़क पर उतरे अन्नदाता

विज्ञापन
पदयात्रा निकालते किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम जाखलौन से जनपद मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने विकासखंड बिरधा के अंतर्गत ग्राम जाखलौन, ऐरा, आलापुर, पिपरिया वंशा, खिरियामिश्र, दावनी, जीरोन, बछलापुर, बरखेरा, चौसा, बरदेही, नयागांव और कपासी होते हुए जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बताया कि किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि किसान कई वर्षों से दैवीय आपदाओं का संकट झेल रहे हैं। लगातार हो रहे फसलों के नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। स्थिति यह हो गई है कि परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
वर्ष 2018-19 में खरीफ की फसल का बीमा प्रीमियम काटा गया। यह फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी, जिसका अब तक बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। बैंकों में दलाल सक्रिय हैं। किसान कर्जा से परेशान है। मांग की गई कि अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए, किसानों का बैंकों का कर्जा माफ किया जाए, मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाए, फसलों का सही मूल्य मिले और किसानों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, मुकेश करमरा एडवोकेट, दुष्यंत, एडवोकेट, आकाश पटैरिया, अमर विश्वकर्मा, राजकुमार, प्रहलाद सिंह, अरविंद , लक्ष्मी वर्मा, शब्बीर खां, हुकुम सिंह, भगवान सिंह, शशिकांत, नंदकिशोर, शिल्लू कुशवाहा, अनूप कुमार, कल्लू, राजकुमार, मलखान सिंह, हरचरन वर्मा, सीताराम, प्रहलाद, अनूप कुमार, धनीराम, हरपाल, फुल्लू रजक, अंकित पटैरिया, अनंत राम रजक, भगवान सिंह, सीताराम मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य ने मांगा बीमा क्लेम
जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव एडवोकेट ने अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसल का बीमा क्लेम दिलवाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी योगेश कछुमार शुक्ल को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिले में किसानों की स्थिति अतिवृष्टि से खराब हो गई है। किसानों के सामने भीषण संकट किसान हर बार अच्छी फसल की पैदावार होने की उम्मीद लगाए रहता है, लेकिन आपदाओं के चलते फसल नष्ट हो जाती है। मांग की गई कि अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ की फसल का बीमा क्लेम शीघ्र दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें