फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान

विज्ञापन
kisan.jpg - फोटो : kisan.jpg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। लगातार हो रही बारिश से खरीफ की फसल प्रभावित हो गई है। पहले बारिश न होने के कारण अधिकांश किसान बुवाई नहीं कर पाए और जिन किसानों ने बुवाई की थी उनकी फसल खेतों में पानी भर जाने के कारण नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई से 10 अगस्त तक निरंतर 22 दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। वहीं, इस क्षेत्र का किसान खरीफ की फसल जुलाई माह के अंतिम पखवाड़ा में करता है। किंतु इस बार बारिश के कारण उसे फसल बोने का मौका मौसम ने नहीं दिया और अब खेतों में पानी भर जाने के कारण खरीफ की फसल इस वर्ष नहीं वो पा रहा है, जिससे किसानों के सामने आने वाली रबी की फसल बोने की समस्या खड़ी हो रही है। क्योंकि इस क्षेत्र का अधिकतर किसान खरीफ की फसल से पैदावार उपज को बेचकर उस से प्राप्त धन से रबी की फसल को खाद बीज खरीद कर करता है और खरीफ की फसल की जो उपज होती है उसको बेचकर ही आने वाले दशहरा और दीपावली त्योहार किसान मना पाता है अब किसानों के सामने एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है कि खरीफ की फसल ना होने के कारण रबी की फसल में लागत कहां से लाएगा और कैसे रबी की आने वाली फसल वो पाएगा।
मैंने अपने खेतों में उर्द एवं मूंग की फसल बोई थी किंतु 20 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मेरे खेतों में पानी भर गया और मेरी फसल नष्ट हो गई। - कालूराम कुशवाहा
विज्ञापन

इस वर्ष समय से बारिश न होने के कारण मैंने अपने खेतों की बुवाई नहीं कर पाई एवं इस वर्ष खरीफ की फसल ना होने के कारण आने वाले समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। - कमल सिंह बुंदेला
विज्ञापन

इस वर्ष खरीफ़ की फसल अतिवृष्टि के कारण सरकार को सर्वे करा कर तुरंत बीमा दिलवाया जाए और किसानों को उचित मुआवजा भी दिया जाए। - रामकिशन यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें