फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत पर काम करते समय किसान को आया हार्ट अटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोयाबीन की फसल काटते समय उठा था सीने में दर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सौजना/ललितपुर। ग्राम सौजना के मजरा पंडाखेरा निवासी राजू (40) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार की शाम खेत पर फसल काटते समय उसके सीने में दर्द उठा था और परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। यहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे चंद्रभान के मुताबिक बुधवार को उसका चाचा राजू अपने खेत पर सोयाबीन की फसल काट रहा था। शाम करीब पांच बजे अचानक उसे सीने में दर्द होने लगा। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सौजना लेकर पहुंचे। यहां इलाज के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। शाम करीब सात बजे राजू को फिर से सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। राजू तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था और उस पर यूपी ग्रामीण बैंक का तीन लाख व अन्य लोगों का करीब एक लाख रुपये कर्ज था। उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि किसान की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी मिली है। उस पर कर्ज था या नहीं, इसकी जानकारी कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें