फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने आवश्यक निर्देश दिए। 15 अक्तूबर को मतदान होना है, उससे पूर्व किस प्रकार टीमें रवाना होंगी। साथ ही बूथ व्यवस्था एवं सुरक्षा के विषय में अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 15 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए शहर को दो जोन व 10 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी अपनी प्रशासनिक टीम के साथ बूथों का भ्रमण कर चेकलिस्ट से व्यवस्थाओं का सत्यापन कराएं और रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान के लिए जिले के 26 वार्डों में 49 मतदान केंद्र व 136 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिन्हें दो जोन व 10 सेक्टरों में बांटा गया है और 136 पोलिंग पार्टियां तैयार की गईं और 14 रिजर्व रखी गई हैं। उप निर्वाचन में जिले के 1,30,908 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 68177 पुरुष व 62731 महिला मतदाता शामिल हैं। साथ ही मतदान टोलियों की रवानगी के लिए 28 बसें लगाई गई हैं। 15 अक्तूबर को मतदान एवं 17 अक्तूबर को मतगणना निर्धारित है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें