फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर की नारेबाजी, पुलिस के चलते नहीं लगा पाए जाम

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करते बुंदेलखंड किसान मोर्चा व अन्य किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। टोल टैक्स फ्री किए जाने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को विद्याखेत स्थित टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से टोल प्लाजा पर किसानों को निशुल्क निकाले जाने की मांग की। हालांकि, यहां पूर्व योजना के तहत भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण किसान जाम नहीं लगा सके।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल टैक्स फ्री किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्होंने कहा कि किसानों के जो कृषि कानून पारित किया गया है, उससे पूरे देश के किसान परेशान हैं। पंजाब, हरियाणा की सीमाओं पर किसान कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। ऐसी स्थिति में पूरे देश के किसान अपमानित महसूस कर रहे हैं। किसान संगठनों द्वारा 12 दिसंबर को एनएच 26 पर स्थित टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया गया। मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम तालबेहट अनिल कुमार को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, विजय कुशवाहा, खुशीलाल कुशवाहा, विकास सोनी, निशांत निगम, अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जितेंद्र सिंह यादव, दीपक जैन, मुलायम सिंह, चित्तर सिंह, हरीराम अहिरवार, दीपचंद राजपूत, पूरन सहरिया, गमपू सहरिया, शिवलाल प्रजापति, हाकिम सिंह, नरेश पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें