ललितपुर। जिले में चौबीस घंटे के अंदर चार कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। इनमें एक मरीज से नौ महीने से भोपाल में निवास कर रहा है, जिसकी पॉजिटिव होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। इसके अलावा 19 वर्षीय युवक, 68 वर्षीय बुजुर्ग, बारह वर्षीय किशोर व बाइस वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बता दें कि जनपद में अब कुल 219215 सैंपल कराए गए हैं। इनमें 3190 मरीज संक्रमित निकल चुके हैं। इसमें से 46 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। ब्यूरो
बार संघ अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव
तालबेहट। तहसील बार संघ के अध्यक्ष रूप सिंह बुंदेला शनिवार को कराई गई कोरोना जांच में पॉजिटिव आए। जिसके बाद अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है। ब्यूरो