ललितपुर। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की जगह दलालों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने किसानों का शोषण रोकने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन से मंडी को बंद कर दिया गया है। इससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं खरीद केंद्र पर दलाल दूसरे किसानों के दस्तावेज लेकर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर किसानों की उपज को कम दामों के खरीद रहे हैं। केंद्र प्रभारी भी सत्ताधारी दल के नेताओं के साथ मिलकर कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों को टोकन लेने के लिए भटका रहे हैं। इससे किसान उपज बेचने के लिए परेशान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि खरीद केंद्र पर घूम रहे दलालों के खिलाफ कार्रवाई करके रासुका लगाई जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, अजय कुमार, अंकित, आरिफ खां, आनंद, द्वारिका प्रसाद आदि के हस्ताक्षर हैं।