फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: आंधी-बारिश में पान की खेती खराब होने पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस व प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के कस्बा पाली में आंधी, बारिश में पान की खेती खराब होने से दुखी एक किसान ने खेत के पास लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर थाना पाली पुलिस व प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पाली अंतर्गत कस्बा पाली के गांधी चौक निवासी बालमुकुंद (40) पान की खेती करता था। 

इस बार भी उसने अपनी और मां के नाम जमीन पर पान की खेती की थी, लेकिन तीन दिन पहले कस्बा में आई आंधी व बारिश के कारण अन्य किसानों के साथ उसकी भी फसल खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह वह पान की फसल के ऊपर गिरे पड़े बरेजा उठाने के लिए मोहल्ले वालों को बुलाने गया। इसके बाद वह सीधे खेत पर गया और खेत के पास खड़े आम के पेड़ पर उसने रस्सी से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें