फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने चौपाल में भाकियू जिलाध्यक्ष को सौंपे छह हजार रुपये

विज्ञापन
धौर्रा गांव मे चौपाल के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकेत के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को धनराशि को सौ? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
धौर्रा (ललितपुर)। किसान आंदोलन चरम पर है। इसका असर ललितपुर में भी देखने को मिला। ग्राम पंचायत भारौन के किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया और चंदा एकत्रित कर छह हजार रुपये की धनराशि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को सौंपी है।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौन के किसानों ने रविवार की सुबह पंचायत की, जिसमें दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा की। कृषि कानूनों पर विचार किया और कहा कि तीनों कानून किसान विरोधी हैं। इसे लेकर किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया तथा गांव में सभी ने मिलकर आंदोलन में सहयोग के लिए छह हजार रुपये एकत्रित कर भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को सौंपा। रंजीत सिंह ने सभी किसानोँ का आभार व्यक्त किया। किसानों से कहा कि यह धनराशि राकेश टिकैत के हाथों में सौंपी जाएगी। इस अवसर पर नत्थू सिंह, रामस्वरूप, ओमप्रकाश, बालकिशन, सुकभान सिंह, चरन सिंह, सुजान सिंह, सूरत सिंह, खूब सिंह, हाकम सिंह, प्रह्लाद सिंह, दशरथ सिंह, राजेश, कैलाश सिंह, सरदार सिंह, राम सिंह, प्रीतम सिंह, पूरन सिंह, भगीरथ, बहादुर सिंह, द्वारका, रहीस ऊधम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें