फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में मुख्य गेट पर उखड़ी सड़क बनी किसानों को परेशानी का सबब

विज्ञापन
गल्ला मंडी गेट पर भरा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश की नामचीन गल्ला मंडियों में गिनी जाने कृषि उत्पादन मंडी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। मंडी के मुख्य गेट पर ही उखड़ी सड़क से अनाज से लदे वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। मुख्य गेट पर बने गड्ढों में बारिश में लबालब नजर आए। आए दिन इन गड्ढों में कई दो पहिया अनियंत्रित हो जाते हैं, कई चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित नवीन गल्ला मंडी प्रदेश की मंडियों में जानी जाती है। यहां पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र किसान अपनी उपज बेचने के लिए आते हैं। इसके अलावा जिले की समीपवर्ती मध्यप्रदेश के जिलों के किसान भी उपज बिक्री के लिए आते हैं। इससे मंडी में लगातार ही काफी भीड़ बनी रहती है। प्रतिदिन लगभग सैकड़ों की संख्या में किसानों के वाहन आते हैं। वहीं मंडी में अनाज के उठान के लिए व्यापारियों के वाहनों की भी आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में नवीन गल्ला मंडी प्रदेश की प्रतिष्ठित मंडियों में आती है।
नवीन गल्ला मंडी से शासन को भारी राजस्व की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन लगभग 70 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। यहां पर अनाज में गेंहू, मटर, चना, मसूर, सोयाबीन, उर्द, मूंग व अन्य अनाजों की उपज अधिक मात्रा में होती है। मंडी से भले ही शासन को भारी राजस्व की प्राप्ति हो रही हो, लेकिन यहां पर आने वाले किसाने सुविधाओं के नाम पर ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यहां पर किसानों को शौचालय तक की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पा रही है। मंडी के आस पास की नालियों में पड़ी गंदगी काफी दुर्गंध दे रही है। इतना ही नहीं मंडी तक पहुंचने के लिए सड़क के गड्ढों से गुजरकर परेशान होना पड़ रहा है। यहां पर शहर की मुख्य मार्ग में गड्ढे तो हैं ही, लेकिन मंडी के अंदर पहुंचने के लिए मुख्य गेट से सड़क तक ही पूरा मार्ग ही खराब पड़ा है। यहां पर पहले ही वाहनों को प्रवेश में परेशानी हो रही थी, रही बची कसर को बारिश के पानी ने पूूरी कर दी है। गड्ढों में पानी भरने से अनाज से लदे वाहनों को निकासी में परेशानी हो रही है। कई बार तो जलभराव से गड्ढे की जानकारी न होने से वाहन फस जाते हैं। वहीं कई दो पहिया वाहन गड्ढें में गिरकर फंस जाते हैं। कुछ गिरकर भी चुटहिल हो जाते हैं। यह समस्या पूरे दिन बनी रहती है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मंडी गेट पर ही सड़क उखड़ गई है, इससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी होने की जानकारी हुई है। जांच कर गड्ढों को भरवाया जाएगा।
संजय कुमार
मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें