फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलोमीटर के पत्थर से टकराने से बाइक में लगी आग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मध्यप्रदेश के थाना मालथौन के ग्राम बरौदिया के पास एक किलोमीटर के पत्थर से बाइक टकराने से उसमें आग लग गई, जबकि बाइक सवार नीचे गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ललितपुर में उपचार को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम चौकी निवासी राम सिंह (18 वर्ष)पुत्र रकवर अपनी मौसेरे भाई थाना पाली के ग्राम पिपरिया जागीर निवासी प्रमोद (20 वर्ष) पुत्र मूलचंद के साथ सागर रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह मालथौन के आगे बरौदिया के पास एक ढाबे के पास ही पहुंचे थे कि हाइवे पर सड़क किनारे स्थित एक किलोमीटर के पत्थर में उनकी बाइक जा टकराई, जिससे वह दोनों हाइवे सड़क से नीचे जा गिरे, जबकि बाइक में आग लग गई। जानकारी मिलने पर हाइवे एंबुलैंस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को ललितपुर जिला चिकित्सालय में उपचार को लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं जानकारी पर मालथौन पुलिस पहुंच गई और बाइक की आग बुझाकर बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें