फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली गिरने से किसान की मौत, पत्नी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत पर काम के दौरान बारिश के साथ गिरी बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हंसारकलां में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई जबकि पत्नी झुलस गई। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा।
थाना पूराकलां के मजरा हसारकलां खुर्द में बृहस्पतिवार को नाथू सहरिया (48) और उसकी पत्नी खिलन (43) खेत पर गए थे। शाम करीब पांच बजे बारिश होने पर वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी बिजली गिरने से दोनों लोग झुलस गए। आसपास के किसानों व परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने नाथू सहरिया को मृत घोषित कर दिया और उसकी पत्नी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मृतक किसान की दो पुत्रियों में एक की शादी हो चुकी है, जबकि एक अविवाहित है। जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने लेखपाल को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक किसानों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता सहित अन्य लाभ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

00000000
बिजली गिरने से झुलसे सात लोगों की हालत में सुधार होने पर घर भेजा
फाॅलोअप
मृत बकरियों का कराया गया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में तीन स्थानों पर बिजली गिरने से झुलसे सात लोगों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि इनमें रामदास के पैर में अभी भी परेशानी है, उसके परिजनों ने बताया कि सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाएंगे। वहीं मृत तीन बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में बारिश के दौरान चुरावनी के जंगल में बिजली गिरने से तीन बकरियों की मौत हो गई थी और गांव के विकास, सुशीला, जयराम, गगन, विमला झुलस गए थे। उधर, ग्राम पूराकलां के मजरका सेवरा में अंजनी यादव व कड़ेसरा कलां में रामदास(75) झुलस गया था। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद बृहस्पतिवार को सभी लोगों को घर भेज दिया गया। इधर, पशुपालक जंगल से रात में ही अपनी मृत बकरियों को उठाकर पशु चिकित्सालय लाए। जहां बृहस्पतिवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पशुपालकों ने पोस्टमार्टम के बाद बकरियों के शव दफना दिए। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नियमानुसार बिजली गिरने से झुलसे लोग सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने पर ही आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसके तहत ये लोग नहीं आते हैं। मृत बकरियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें