ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम जहाजपुर में खेत की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध हालात में टपरे के बाहर पड़ा मिला। जाखलौन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जाखलौन क्षेत्र के धौर्रा चौकी के अंतर्गत ग्राम जहाजपुर निवासी पुट्टन रायकवार (55) पुत्र कुंजी रायकवार सोमवार की देर शाम को रोज की तरह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित अपने खेत पर मटर और गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था। इसके बाद वह वहीं खेत पर बने टपरे में सो गया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उसका पुत्र सौमन रायकवार जब खेत पर पहुंचा तो पिता पुट्टन का शव टपरे के बाहर पड़ा मिला। उनके मुंह से खून आ रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना धौर्रा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के बड़े पुत्र खूूब रायकवार ने बताया कि उसके पिता खेती करते थे और उनके पास लगभग तीन एकड़ जमीन है। मृतक के दो पुत्र हैं।