फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड वेटलैंड डे : गोविंद सागर बांध पर अठखेलियां करते दिखे पक्षी

विज्ञापन
वर्ड वाचिंग डे पर गोविंद सागर बांध में पक्षियों को दूरबीन से देखते विधायक रामरतन कुशवाहा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर मंगलवार को गोविंद सागर बांध पर बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने बांध में अठखेलियां कर रहे पक्षियों को दूरबीन से देखा और सुखद अनुभव किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्य मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, जगदीश सिंह लोधी जिलाध्यक्ष भाजपा, पूर्व प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय भगवत नारायण शर्मा, सुरेन्द्र नारायण शर्मा एवं केशवनाथ सीओ सदर की उपस्थिति में फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया। विधायक सदर रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रकृति मानव का अभिन्न अंग है, इसके संरक्षण के लिए हमें जागृत होने की जरूरत है। उन्होंने नदियों के जीर्णोद्धार ुके लिए कार्य योजनाएं बनाने पर जोर दिया। आरएस यादव उप प्रभागीय वनाधिकारी ने भी संबोधित किया। उधर, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आरके पनौरिया आदि उपस्थित रहे। डीएन सिंह डीएफओ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें