फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई कर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुआंतला में खेत में सिंचाई के दौरान एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कुआंतला निवासी चतुर्भुज (40) पुत्र नत्थू राजपूत शुक्रवार रात को गांव में ही खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। सुबह जब उसका भाई देशराज खेत पर पहुंचा तो चतुर्भुज बेहोशी हालत में बेसुध पड़ा था। यह देख उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी और भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें