फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिलगन में नहर के पास सड़क दुर्घटना में आलू बेचकर लौट रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सिलगन निवासी कोमल (45) पुत्र हरीसिंह सोमवार की सुबह आलू बेचने के लिए मंडी में गया था। आलू बेचकर वह अपनी साइकिल से लौट रहा था, अभी वह गांव में नहर के पास ही पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान की और परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की चार पुत्री व एक पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें