फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में तार का करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम पथराई में खेत में ट्रांसफार्मर के पास पड़े तारों की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पथराई निवासी भानुप्रताप सिंह पुत्र नन्न ूराजा रविवार की सुबह दस बजे अपने खेत पर जानवर भगाने के लिए गया था। खेत के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर के तार लटक रहे थे। जानवर भगाने के दौरान जब भानु ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो वहां लटक रहे बिजली के तारों में आ रहे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने बिजली बंद कराकर उसे उठाया और उपचार के लिये सौजना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें