ललितपुर। थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम सलैया में शनिवार की रात को आंधी आने से एक व्यक्ति की छत से गिरने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सलैया निवासी आधार सिंह लोधी (55) पुत्र लक्ष्मन सिंह लोधी शनिवार की रात में करीब नौ बजे छत पर सोने के लिए गया था। इसी दौरान आंधी आ गई। आंधी में वह खुद को संभाल नहीं सका और छत से नीचे जमीन जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख परिजनों ने उसे उठाया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रात में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े पुत्र जगपाल सिंह ने बताया कि उसके पिता रात को छत पर सो रहे थे। इसी दौरान आंधी आ गई और बिजली चमकने लगी, जिससे वह हड़बड़ाकर उठे और अनियंत्रित होकर छत से गिर पड़े।