ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरेजा में खेत की रखवाली करने गए किसान की शनिवार रात सांप के डसने से मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नाराहट के ग्राम बरेजा निवासी पुनूलाल उर्फ पुनिया (59) पुत्र हरदास विश्वकर्मा शनिवार देर शाम को घर से खाना खाने के बाद रोजाना की तरह खेत पर फसल की रखवाली के लिए चला गया, जहां देर रात में उसकी सांप के डसने से मौत हो गई। अगले दिन सुबह उसका पुत्र दिनेश पिता को चाय लेने के लिए गया और चारपाई पर सो रहे पिता को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया और देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। नाराहट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पुत्र दिनेश ने बताया कि पिता के दाहिने पैर में सांप के डसने के निशान हैं। उसने संभावना जताई कि उसके पिता की मौत सांप के डसने की वजह से ही हुई होगी। मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं एवं एक बहन है।