फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम बरखेरा में सर्प के डसने से खेत पर काम कर रहे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम बरखेरा निवासी साहब सिंह (40) पुत्र रामसिंह यादव रविवार को दोपहर करीब बारह बजे खेत पर पानी दे रहा था। अचानक उसे सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह खेत से घर पहुंचा और परिजनों को सर्प से डसने की जानकारी दी, तब तक उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे ससुर ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और उसके चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मृतक मूल निवासी मध्य प्रदेश के शंकरपुर का रहने वाला था और पच्चीस वर्षों से ग्राम बरखेरा में अपनी ससुराल में रहता था। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें