फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐरावनी निवासी किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि किसान ट्रैक्टर का कर्ज न चुका पाने से परेशान था, इसके कारण ही आत्महत्या कर ली है। खरीफ की फसल में उड़द की फसल की आस थी पर अधिक बारिश होने से उड़द भी बहुत कम पैदा हुए हैं, इस कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम एरावनी निवासी रतन सिंह (55) पुत्र मानक ने रविवार की रात नौ बजे जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस जिला अस्पताल लाए, जहां से जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र गब्बर सिंह ने बताया कि उनके पिता ने पिछले वर्ष ट्रैक्टर फाइनेंस से खरीदा था, उसके चार लाख रुपये चुकाने थे। किस्त न दे पाने के कारण कंपनी वाले पिछले माह ट्रॉली खींच ले गए थे। तीन अक्तूबर को कंपनी ने कर्ज नहीं चुकाने पर ट्रैक्टर ले जाने की बात कही थी। रतन सिंह ने सोमवार तक का वक्त मांगा था, लेकिन सोमवार को भी कर्ज चुकाने का इंतजाम नहीं हो सका। इस कारण परेशान होकर किसान ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। गब्बर ने बताया कि खेत में पहले जहां 50 से 60 बोरा उड़द होता था, इस बार उसके खेत में मात्र एक से डेढ़ बोरा ही उड़द की फसल निकल सकी, इस कारण पैसे का इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन

-----------------
किसान की मौत के मामले में गांव में जाकर ग्रामीणों व परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। उसके कर्ज के संबंध में और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों को कार्यालय बुलाया गया है, जो भी मामला सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें