फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पीपरी पुलिया के पास नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीण घर में बोए जवारों की पूजन सामग्री लेकर गांव जा रहा था कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम छिपाई निवासी भगवान दास (45) पुत्र अजुद्दी कुशवाहा रविवार की रात को जवारों की पूजन सामग्री लेकर ललितपुर से बाइक से अपने गांव छिपाई वापस लौट रहा था। वह रायपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित पीपरी पुलिया के पास जा रहा था कि अचानक खेतों में से दौड़कर निकलती हुई एक नीलगाय तेजी से आई और उसकी बाइक से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर भगवान दास को उठाया और अस्पताल में इलाज को ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंदौर में मजदूरी करता था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें