फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की लाइट सही करते समय किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम करमरा में खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से जुडे़ ट्यूबवेल की लाइट ठीक करते समय अचानक लाइट आने पर करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम करमरा निवासी नत्थू सिंह राजपूत (60) पुत्र गया प्रसाद शुक्रवार की दोपहर में अपने खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन आने से करंट लग गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। भाई खलक सिंह ने बताया कि किसान के तीन पुत्र हैं। वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें