फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कृषि कानून वापस लेने की मांग तेज होती जा रही है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों अध्यादेश किसानों के हित में नहीं हैं। इससे किसानों को किसी भी प्रकार का फायदा नहीं है। ऐसे में किसान विरोधी अध्यादेशों को वापस लिया जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री से किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर लगातार किसान दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में उनके साथ पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ता रोका जा रहा है। मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इस प्रकार का उत्पीड़न रोका जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान दौरान चक्का जाम जैसी स्थिति बनेगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, भानसिंह, बुद्ध सिंह बुंदेला, रामप्रसाद, संजय कुमार, रामबाबू नायक, सुरेश कुमार, करनलाल, राकेश रजक, दयाली, संतोष, प्रबल जैन, शिवेंद्र राजा, भानू, संजू सेन आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें