फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत मामला : गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस फोर्स पहुंचा मौके पर, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा, ढाई घंटे बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए हुए राजी
विज्ञापन


17 जनवरी को गांव के दो युवकों के उत्पीड़न से परेशान होकर ग्रामीण ने फंदे पर लटककर दे दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। ग्राम पठा में 60 वर्षीय ग्रामीण का शव फंदे पर लटका मिलने पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घर में रखकर सड़क पर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होने और एक आरोपी के गिरफ्तार होने की बात बताई लेकिन वह दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद करीब ढाई घंटे बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शनिवार को कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पठा विजयपुरा निवासी 60 वर्षीय ग्यासी रैकवार का शव घर के पीछे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने गांव के ललित रजक व नरेश रजक पर रुपये मांगने और पिटाई कर डराने-धमकाने से मानसिक तनाव में आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम को पुलिस शव लेकर गांव पहुंची।
विज्ञापन

यहां शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही और शव को घर के अंदर आंगन में रख दिया। सीओ मड़ावरा केके मिश्रा और महरौनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार को महरौनी पुलिस ने आरोपी नरेश रजक निवासी ग्राम पठा विजयपुरा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
मृतक के घर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात
घटना के बाद मृतक पक्ष द्वारा सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के बाद उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ मड़ावरा केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष के परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। यहां पुलिस चौबीस घंटे तैनात रहेगी।


इस तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
मृतक ग्यासी की पत्नी पुष्पा ने बताया कि उसके गांव के ललित रजक पुत्र राजधर रजक एवं नरेश रजक पुत्र हरज्ञान रजक ने 15 जनवरी को उसके पति को रास्ते में रोककर अकारण पिटाई और गालियां दीं। इसके बाद दोनों आरोपी उसके घर आए। दोनों अपने हाथों में धारदार हथियार लिए थे। घर आकर उन्होंने अवैध रुपयों की मांग की। रुपया न देने पर फर्जी एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की बात कही। लगातार उत्पीड़न से आहत होकर उसके पति ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


वर्जन
प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाया गया और कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना को लेकर पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। - केके मिश्रा, सीओ मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें