इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंपनी के नाम से नकली उपकरण बेचते हुए दुकानदार को पकड़ा। दुकान से कंपनी के स्टीकर लगे हुए 34 नकली पंखे 55 नकली जूस मशीन मिले। कंपनी के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेंट लिमिटेड को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी। जिसमे स्टेशन रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंपनी का नकली स्टीकर लगाकर बिजली उपकरण बेचे जा रहे है। इस पर कंपनी के फील्ड ऑफिसर दीप सिंह बुधवार को ललितपुर पहुंचे। शाम को दीप सिंह और कोतवाली सदर पुलिस स्टेशन रोड पर न्यू सनराज इलेक्ट्रानिक पर पहुंचे। दुकान में रखे सामान को चेक किया तो यहां पर क्रोमटन कंपनी के स्टीकर लगे हुए 34 नकली पंखे व ऊषा कंपनी के 30 नकली जूस मशीन और प्रेस्टीज कंपनी के 25 नकली जूस मशीन मौके पर मिले।
इन उपकरणों की जांच की तो पाया कि उक्त बिजली उपकरण नकली थे। नकली माल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने दुकानदार संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।