फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में 150 लोगों का हुआ परीक्षण, 30 के होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
सावित्रीदेवी घनश्यामदास रावत मेमोरियल हॉस्पिटल मड़ावरा में नेत्रों की जांच कराने पहुंचे लोग। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। कस्बे में स्थित सावित्री देवी घनश्यामदास रावत मेमोरियल हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए डेढ़ सौ मरीजों का परीक्षण किया गया जिनमें से 30 मरीजों को मोतियाबिंद, काला पानी, लेंस प्रत्यारोपण जैसे ऑपरेशन के लिये भर्ती कर महावीर नेत्र चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ससंघ के प्रेरणास्वरुप संचालित श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय समिति के तत्वधान में राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क नेत्र शिविर के संबंध में चिकित्सालय के संचालक डा. नवदीप रावत ने बताया कि नेत्र शिविर में 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 30 मरीजों के अखसूर की भी जांच की गई। बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन में आईओएल, बिना टाँका पद्धति से लेंस प्रत्यारोपण एवं जांच महावीर नेत्र चिकित्सालय के अनुभवी एवं कुशल नेत्र सर्जन द्वारा किया जाएगा। शिविर के दौरान भर्ती होने वाले मरीजों के खाने-रुकने एवं दवाई की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर के सफल आयोजन में डॉ समकित जैन, डॉ अंकित चतुर्वेदी, डॉ देवप्रकाश गौतम, पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अशोक कुमार रावत, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, पुरुषोत्तम रावत, जयपाल सिंह, दिनेश कुमार, धर्मदीप रावत टिकी, मोनू रावत, दीपू तिवारी, ब्रजभान, बड़े यादव, शिवराजा, जाहर सिंह, अंकित गंधर्व, सविता, नीतू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें