पुलवारा (ललितपुर)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे निधि समर्पण अभियान में हिंदू समाज ही नहीं, अन्य मजहब के लोग सहयोग दे रहे हैं। कस्बा बार में दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाने वाले सलीम खान ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच सौ रुपये की समर्पण निधि देकर भाईचारे की मिसाल पेश की है। संग्रह अभियान में ब्रजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, शिवम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।