फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: व्यय प्रेक्षक ने निष्पक्ष चुनाव कराने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निर्वाचन आयोग ने जनपद स्तर पर व्यय प्रेक्षक के रूप में बसंत कुमार (आईआरएस) को नियुक्त किया है। उन्होंने समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के टिप्स दिए।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी, भ्रामक एवं भड़काऊ खबरों की विशेष निगरानी करने को कहा। सोशल मीडिया सेल के माध्यम से राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। कच्ची शराब की बिक्री रोकने के साथ उनके ठिकानों पर दबिश देने और अवैध कैश जब्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यय अनुवीक्षण एवं मीडिया मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम का भी उन्होंने निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें