फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा उत्सव: प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में शनिवार को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन हुआ। विभिन्न माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए इस उत्सव के अंतर्गत लेखन, कविता और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रेरणा उत्सव के अंतर्गत लेखन, संगीत व चित्रांकन प्रतियोगिता के लिए करीब 50 माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों ने पंजीकरण कराया था। पहले स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और प्रत्येक स्कूल से एक छात्र व एक छात्रा का चयन किया गया था। इन्हीं चयनित 60 बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं साक्षात्कार के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में बुलाया गया। बच्चों ने लेखन और कविता लेखन सहित चित्रकला में प्रतिभा दिखाई। 30 बच्चों का चयन कर साक्षात्कार लिया गया। इन 30 छात्रों में 15 लड़के व 15 लड़कियां शामिल रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य हुपेंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा अंक विश्लेषण के बाद एक-एक छात्र-छात्रा का चयन किया जाएगा, जोकि गुजरात के बड़नगर में आयोजित होने वाले सात दिवसीय कैंप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें