ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सुबह 10.10 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी ईओ सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
डीएम ने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका देखी। इसके अनुसार कुल 44 कर्मचारी (लिपिक और चतुर्थ श्रेणी) कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी निहाल चन्द्र आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। संदीप कुमार प्रभारी अधिशासी अधिकारी/सफाई एवं खाद्य निरीक्षक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। चंद्रशेखर अग्रवाल अवर अभियंता, जितेन्द्र स्वरूप तिवारी सफाई निरीक्षक, रामसेवक वाल्मीकि, वरिष्ठ लिपिक अभिषेक कुमार चौबे, महेंद्र सिंह यादव, विनोद कुमार अहिरवार, संजय कुमार वाल्मीकि, मुहर्रिर लक्ष्मीनारायण सोनी, पुरुषोत्तम कुशवाहा, जागेश कुमार वाल्मीकि, घनश्याम दास रैकवार, रमेश प्रसाद सेन, बद्री प्रसाद कुशवाहा, अमित कुमार रैकवार, हितेंद्र रैकवार अनुपस्थित पाए गए। लक्ष्मीनारायण सोनी मुहर्रिर और बद्री प्रसाद कुशवाहा परिसेवक द्वारा 10 दिसंबर को भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। महेन्द्र सिंह यादव कनिष्ठ लिपिक निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका के अनुसार प्रात: 10.10 बजे उपस्थित नहीं हुए थे। कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र दीनदयाल सोनी अधिष्ठान लिपिक द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। इस कार्यप्रणाली पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
----
आउटसोर्सिंग कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा
नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग के आधार पर कुल 88 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से निरीक्षण के समय प्रवीण कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, सुधांशु मालवीय, बालकिशन, अरविंद कुमार, सत्येन्द्र रिछारिया, पंकज कुमार, विनीत कुमार, दिनेश पाल (प्रभारी अमृत योजना) गैर हाजिर पाए गए। इस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि हर कर्मचारी की अनुपस्थिति के संबंध में अलग-अलग स्पष्टीकरण लें।