ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र में विकासखंड बिरधा के समस्त शिक्षक संकुल और एआरपी की बैठक में 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षरों को साक्षर बनाने की कार्ययोजना के निर्देश दिए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा विनोद पटैरिया ने कहा कि साक्षरता अभियान अंतर्गत समस्त 15 वर्ष से ऊपर के ग्रामवासियों को साक्षर करने का लक्ष्य शासन द्वारा समस्त शिक्षकों को दिया गया है। उन्होंने कार्ययोजना बनाकर उनकी सूची विभाग को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि शिक्षक निष्ठा प्रशिक्षण के तीनों माड्यूल का गहन अध्ययन कर उसमें बताई गई विधियों को आगामी शिक्षण में उपयोग करें। मुख्य अतिथि रामप्रवेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कोविड महामारी के कारण विद्यालय बंद है लेकिन विभाग द्वारा विद्यालयों को ई-पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि यह सामग्री छात्र-छात्राओं के पास पहुंचे और उसका उन्हें लाभ मिले। समस्त शिक्षक संकुल अपने आवंटित विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक को प्रोत्साहित करें, साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के समस्त 14 बिंदुओं पर ग्राम प्रधान से सहयोग लें। बैठक में योगेंद्र मिश्र जिला समन्वयक प्रशिक्षण, दीपा सिंधी एसआरजी, प्रशांत राजपूत, संदीप नामदेव, अमित बबेले, आशीष मिश्रा, कमलाकांत, अनवार खान, हरिराम वर्मा, शैलेश सोनी, सुनील रावत, बृजेश तिवारी, रश्मि सिंह, शबाना खातून, प्रीतिमा जोशी, अभिषेक सोनी, जमशेद खान, नीमा नामदेव, पवन सैनी, जसवंत सिंह, नीलम जैन, जमशेद, शाहिद मंसूरी, ललित जैन, अजरा खान, प्रीति, जसवंत, सुनील रावत सहित समस्त शिक्षक संकुल आदि उपस्थित रहे।
नगर संसाधन केंद्र में विकासखंड बिरधा के समस्त शिक्षक संकुल एवं एआरपी की बैठक में मौजूद शिक्षक- फोटो : LALITPUR