फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में प्रारंभ हुईं परीक्षाएं, 43 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के महाविद्यालयों में विश्वविद्यालीय परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। अकेले नेहरू महाविद्यालय में 5600 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं। पहले ही दिन 43 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाए गए। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में उड़ाका दल ने दोनों पालियों में विभिन्न महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। प्रात: कालीन पाली में नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश अग्रवाल द्वारा एमएसडी पाली, श्रीराम महाविद्यालय पटउवा, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय पनारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। सुबह की पाली में बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष जियोग्राफी प्रथम का पेपर आयोजित हुआ। वहीं, दोपहर की पाली में नोडल अधिकारी द्वारा भगवान आदिनाथ प्रशिक्षण महाविद्यालय महर्रा, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय पनारी एवं श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय, नेहरू महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस पाली में बीए प्रथम वर्ष का जियोग्राफी प्रथम व बीए तृृतीय वर्ष का अर्थशास्त्र प्रथम का पेपर आयोजित किया गया। दोनों पालियो में कुल 43 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इससे पहले परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से प्राचार्य/नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षार्थियों की चेकिंग प्रवेश द्वार पर कराने के लिए दो अलग-अलग उड़ाका दल गठित बनाने का निर्णय लिया गया। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों प्राध्यापकों द्वारा मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थी जूता, मोजा पहनकर भी महाविद्यालय परिसर में दाखिल नहीं हो सकेंगे। गुटखा, पान, बीड़ा, सिगरेट पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय की परीक्षाएं प्रात: 08 से 11 बजे, दोपहर में 02 से 05 बजे तक दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें