जगदीश मंदिर धर्मशाला में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी का महासंवाद कार्यक्रम को सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने करोड़ों कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया, जिसे कार्यकर्ताओं ने टीवी, एलईडी, प्रोजेक्टर के माध्यम से सुना।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि हर भारतीय को राष्ट्र निर्माण के कार्य हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करना चाहिए। आज के भारतीय युवा उत्साह से लवरेज हैं और उनमें नामुमकिन को भी मुमकिन बनाने का जज्वा है। भाजपा का किला वूथ है और हम अगर अपने किले जीतते रहे तो हमारी संकल्प से सिद्धि की यात्रा कोई रोक नहीं सकता। आज के युग में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान है और हर कार्यकर्ता को इसमें विशेष रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दो मार्च को आयोजित संकल्प बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रदेश के श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नूकोरी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुन्देला, कार्यक्रम के जिला संयोजक घनश्याम साहू,नगर संयोजक हरीश सिंघई,अजय पटैरिया,भगवत दयाल सिन्धी, देवेन्द्र गुरु,विस्तारक सचिन तिवारी,रत्नेश तिवारी, गौरव चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, श्रीकान्त कुशवाहा, अजय जैन, अभय जैन, नीरज गोना, अरविंद सिंघई, पवन शिवाजी, विनय जैन, हरनारायण शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण सेन, राकेश त्रिवेदी, लक्ष्मी रावत आदि उपस्थित रही।