फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को एक पेड़ पिता के नाम भी लगाना चाहिए : मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रनगांव(मड़ावरा)। तहसील मड़ावरा अंतर्गत महिपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की दोपहर को वन विभाग ने वन महोत्सव का आयोजन किया। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यूपी कैंप लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा माही राजा को भी विशेष सम्मान दिया गया।
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ पिता के नाम भी लगाना चाहिए। इससे अधिक से अधिक पौधे लगाए जा सकेंगे और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और देखभाल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित हुई प्रतियाेगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें